जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : युवक ने अपने ही सहकर्मी की मां से सालभर बनाता रहा संबंध, फिर कर ली दूसरी लड़की से शादी, अब पहुंचा जेल

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// पीड़िता का एक 19 साल का बेटा है। वह शराब दुकान में काम करता है। यहां उसके साथ एक 28 साल का युवक भी काम करता था। काम के दौरान दोनो सहकर्मी आपस में घर की बातें भी शेयर किया करते थे। इसी से 28 साल के युवक को समझ में आया इसकी मां कम उम्र की है और उसकी अपने पति से बनती नहीं है। बस फिर क्या था उसके शातिर दिमाग में एक योजना पनपने लगी। योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने पहले उक्त महिला से फोन पर बात करनी शुरू की।

फिर बात बढ़ी तो उनके ही घर में किराए पर रहने पहुंच गया। जबकि उक्त युवक का गांव पास ही था। 28 वर्षीय युवक करीब एक साल रहा। मामला जांजगीर के कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद होता। उनके दो बच्चे हैं, 19 साल का लड़का और 16 साल की लड़की। बेटा शराब की दुकान में काम करता है। उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था। महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई।

ALSO READ : कोरबा : प्राइवेट स्कूल में छात्रों के बीच आपस में जमकर मारपीट

दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत पिछले साल 14 फरवरी को किरायेदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और फर्स्ट फ्लोर पर रहने लगा। आरोप है कि वहां रविकांत और उसके दोस्त की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविकांत ने प्यार और शादी का वादा किया। फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई। हंगामा बढ़ा तो रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था। उसने तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने को लेकर धमकाया। इससे वह डर गई, लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!