कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : प्राइवेट स्कूल में छात्रों के बीच आपस में जमकर मारपीट

कोरबा न्यूज़ धमाका /// वीआईपी रोड स्थित सरस्वती हायर सेकंडरी विद्यालय में 2 छात्रों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले भी छात्र बताए गए हैं। काफी देर तक अन्य विद्यार्थियों के सामने इस तरह का कारनामा हुआ। हंगामा की जानकारी होने पर विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद स्थिति नियंत्रित की जा सकी।

ALSO READ : स्कूल से शिक्षक गायब, बच्चों को पढ़ा रहा था स्वीपर, भड़के कलेक्टर ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश

विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना पहली बार हुई है जिससे जुड़े कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। घटनाक्रम के दौरान किसी विद्यार्थी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और इसे मीडिया तक पहुंचा दिया। मामले को लेकर कई प्रकार की बातें कही जा रही हैं। घटना के बाद यहां पर पुलिस पहुंची और संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया।

खबर है कि इन्हें जरूरी समझाइश दी गई है ताकि बच्चों का भविष्य बिगड़ न जाए। मामले के संबंध में किसी पक्ष ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए पुलिस की ओर से भी इस बारे में अधिकृत रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कुल मिलाकर यह घटनाक्रम पहेली बना हुआ है कि आखिर मौके पर हंगामा क्यों बरपा। फिर भी माना जा रहा है कि दोषियों की पहचान करने के साथ स्कूल प्रबंधन से संबंधित चेहरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!