दुर्ग

युक्रेन से लौटी दुर्ग की एक छात्रा जागृति त्रिवेदी मंगलवार को घर वापसी की

न्यूज़ धमाका :-यूक्रेन में एमबीबीएस की की पढ़ाई करने के लिए गए विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा शुरू किया है। इस आपरेशन में पुष्पक नगर दुर्ग की एक छात्रा जागृति त्रिवेदी मंगलवार को वापस घर लौटी है। वो यूक्रेन के उजरोड शहर स्थित उजरोड मेडिकल कालेज में एमबीबीएएस की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

माता-पिता की बढ़ी थी चिंता

बेटी के यूक्रेन के युद्धग्रस्त स्थिति में फंसे होने से माता रितु त्रिवेदी और पिता जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी की चिंता दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी। अन्य मेडिकल छात्रों के साथ बेटी के बंकर में छिपे होने और मोबाइल से बात करने के बाद वे परेशान थे। घर वापस आने के बाद बेटी जागृति के साथ माता-पिता ने केद्र सरकार की प्रशंसा की।

साथ में आये पांच सौ छात्र

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के चलते वहां गए सभी विद्यार्थियों को वापस भारत लाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन गंगा के तहत जागृति को भी भारत लाया गया। उसे उजरोड से पहले हंगरी लाया गया। वहां से दिल्ली और दिल्ली से दुर्ग पहुंंची है। छात्रा जागृति त्रिवेदी का कहना है कि उनके साथ 500 विद्यार्थी भारत लाए गए हैं। जागृति ने कहा कि सरकार ने निवेदन है कि यूक्रेन में अन्य भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!