रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर,रायगढ़ ,बिलासपुर समेत कई जिलों में पड़ा आईटी छापा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह शराब और स्टील कारोबारियों सहित पर छापे मारे हैं। टीम की कार्रवाई रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में जारी है। IT रेड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। कहा कि, यह तो शुरुआत है। अभी IT आई है, फिर ED आएगी। फिलहाल इस छापे में 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है। एक साथ सभी जगहों पर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के कटोरा तालाब स्थित घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। शराब कारोबारी भाटिया के यहां दो साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है।

वहीं ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल उनके पुत्र सुनील व अनिल के यहां इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ छापा मारा है। इसके अलावा रायगढ़ में नटवर रतेरिया व CA अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!