रायपुरछत्तीसगढ

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अग्रसेन सम्मान से किया सम्मानित

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- अग्रवाल समाज के वरिष्ठ ,अग्रवाल सभा रायपुर के संरक्षक,अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल का अधिकतर समय समाज एवं जनहित के कार्यों में ही व्यतीत होता है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मंत्री परमानंद जैन ने बताया कि समाज के द्वारा 30 से अधिक नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर ईश्वर प्रसाद अग्रवाल के देखरेख में संपन्न हुए समाज की ओर से वृक्षारोपण,खेलकूद,आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता समाज को एकजुट करना विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन जिसमें तलाकशुदा के लिए अलग से परिचय सम्मेलन करना ईश्वर प्रसाद अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

ईश्वर प्रसाद अग्रवाल को राज्यपाल महोदया महामहिम अनुसुइया उईके एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से प्राप्त हुआ अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी ने पत्र भेजकर खुशी जाहिर की एवं इसी प्रकार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहने की सराहना की जिससे समाज में हर्षोल्लास का वातावरण है तथा सभी में खुशी है,

इसी के तहत अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई एवं अग्रवाल सभा रायपुर के पदाधिकारियों ने ईश्वर प्रसाद अग्रवाल का अभिनंदन रायपुर के वी आई पी रोड,रायपुर के राधा वाटिका में किया गया अभिनंदन समारोह में समाज के वरिष्ठ जन बिलासपुर ,रायपुर ,भिलाई, दुर्ग, धमतरी ,रायगढ़, अंबिकापुर इत्यादि जगहों से उपस्थित थे।

जिसमें प्रमुख रुप से परमानंद जैन, संतोष अग्रवाल ,विजय अग्रवाल, आनंद बेरीवाल, सतपाल जैन, रमेश चंद्र अग्रवाल,विशंभर अग्रवाल, विशन गोयल ,मनमोहन अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल किशनअग्रवाल मनोज अग्रवाल,महेंद्र अग्रवाल,दीपेश अग्रवाल, मुरलीअग्रवाल,महेश अग्रवाल ,श्याम गोयल, दुर्ग से विजय अग्रवाल सागर होटल वाले ,विजय गुप्ता भिलाई दुर्ग से राधेश्याम अग्रवाल ,सुधीर अग्रवाल भिलाई से महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सतनारायण अग्रवाल, बंसीअग्रवाल , दिलीपअग्रवाल आशीष गुप्ता, बिलासपुर से भोलाराम मित्तल, राम अवतार अग्रवाल, अर्जुन लाल अग्रवाल ,बजरंग लोहिया ,शिव कुमार अग्रवाल, धमतरी से अनिल अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!