छत्तीसगढकोंडागांव

बोरगांव एवं माकड़ी के स्कूलों में पुलिस ने बच्चोें के साथ मिलकर मनाया बाल सुरक्षा सप्ताह, दी गई गुड टच, बैड टच की जानकार कोण्डागांव पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूलों में जाकर बच्चों को किया जागरूक,

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन मे बाल सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन 15 नवम्बर को कोण्डागांव पुलिस द्वारा तीन टीम में जिले के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को विभिन्न विषयों जैसे गुड टच, बैट टच, सायबर सुरक्षा, पाक्सों एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्कारी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ भुनेष्वरी पैंकरा ने बच्चों को किया सम्बोधित – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय जैतपुरी में लगभग 150 बच्चें उपस्थित रहे, जिन्हे डॉ भुनेष्वरी पैंकरा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला कोण्डागांव द्वारा मानव तस्कारी, सायबर सुरक्षा, नशा के दुष्प्रभाव एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के बारे में भी जानकारी दिया गया, एवं टीम के सदस्य निरीक्षक प्रतिभा मरकाम के द्वारा गुड टच, बैट टच के बारे में बताकर बेड टच में बच्चो को क्या करना चाहिए बताया गया।


बताया गया पास्को व जेजे एक्ट – सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम एवं सहायक उपनिरीक्षक निशा प्रयाग के द्वारा पाक्सो एक्ट व जेजे एक्ट की जानकारी बच्चो एवं शिक्षको को दी गई। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना यातायात द्वारा यातायात के बेसिक नियमो की जानकारी भी बच्चो को दी गई। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय बोरगांव, फरसगांव में लगभग 200 बच्चों को टीम क्रमांक 02 के सदस्य सहायक उपनिरीक्षक रूकमणी मण्डावी ,महिला प्रधान आरक्षक सुकबती सलाम एवं सुनीता उईके सहा.उपनिरीक्षक के द्वारा शासकीय पुर्व माध्यमिक विधालय बोरगावं केशकाल में 30 बच्चों को गुड टच, बैट टच, सायबर सुरक्षा, पाक्सों एक्ट, जे.जे. एक्ट., मानव तस्कारी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया गया।


माकडी में स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक – उपनिरीक्षक नमिता टेकाम एवं महिला प्रधान आरक्षक सुरूज कुमेटी के द्वारा हायर सेकेण्डरी देहारी पारा माकडी में जाकर बच्चों को गुड टच, बैट टच, सायबर सुरक्षा, पाक्सों एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्कारी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया गया। एवं कार्यक्रम में बच्चों को उपरोक्त जानकारी से सम्बंधित पाम्पलेट वितरण किये एवं स्कुलो में फोस्टर चिपकाये गये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!