नई दिल्लीदेश

बैठक में पीएम मोदी ने 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिये ये निर्देश

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम ने बैठक की। बैठक में भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के विकास कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की और बैठक में शामिल सभी मुख्यमंत्रियों को नसीहत भी दी है। प्रधानमंत्री ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, यदि पक्के मन से कोई काम किया जाए तो उसे पूरा होने से कोई रोक नही सकता है।

प्रधानमंत्री ने बैठक में शामिल सभी 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा, राज्य सरकार की योजनाओं और किए गए कार्यों का संदेश जनता तक पहुंचाएं। लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। विकास युक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर ही सभी काम करें। इसके अलावा पीएम ने मुख्यमंत्रियों को आदेश किया है कि सबका साथ-सबका विकास के सपने को धरातल पर लाएं। संगठन में सभी के बीच संवाद जारी रहे। नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कमी नहीं रहे। हर हाल में योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है।

सभी मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कराए गए विकास कार्यों का बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर बैठक में चर्चा की गई है।

ALSO READ : राकेश टिकैत ने पोस्टर जारी कर किसानों के घर वापसी का दिया संदेश

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!