देशहेल्थ

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चलते 443 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 हजार 306 मामले सामने आए

देश में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों से 14-15 हज़ार के बीच सामने आ रहे हैं.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस वैक्सीन लगाये जाने का अभियान तेजी से चल रहा है. देश में अब तक 100 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं. इनमें से अधिकतर को कम से कम एक खुराक वैक्सीन की लगी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार- देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,67,695 हो गई है. वहीं, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई. वहीं, 443 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,712 हो गई. 18 हज़ार से अधिक लोग पिछले 24 घंटे में रिकवर भी हुए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!