Uncategorized

कोण्डागाव ऑडोटोरियम भवन में पनका समाज का सामाजिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न, विधायक मोहन मरकाम ने कबीर कुटी के लिये की पांच लाख रू की घोषणा

जिले के कोण्डागाव आडोटोरियम भवन में पनका समाज के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के युवक युवती का सपरिवार परिचय किया गया जिससे समाज में स्वजातीय सम्बधों को महत्व मिले। और समाज की गरिमा बढे। सतगुरु कबीर साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रचलित कर पुजा अर्चना की गयी।

पीसीसी चीफ ने किया कार्यक्रम का षुभारम्भ – कार्यक्रम आगाज विधायक कोण्डागांव व पीसीसी चीफ विधायक मोहन मरकाम द्वारा किया गया। पनका समाज के पदाधिकारी एवं युवा अध्यक्ष कोण्डागाव जिले के द्वारा फूलों से श्री मरकाम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पीसीसी मोहन मरकाम ने कोण़्डागाव जिले में पनका समाज के युवक युवती परिचय कार्यक्रम आयोजित करने के लिये समाज की पहल की सराहना की। सर्व समाज के लोगों को एक दूसरे प्रति भेद भाव न रखने, ऊंच नीच न सोचने की सर्व समाज लोगों को भाई चारे से रहने की बात कही ।

कबीर कुटी के लिये पांच लाख की घोषणा – कोण्डागाव जिले की कबीर कुटी भवन के लिए विधायक मोहन मरकाम ने अपने निधि से पांच लाख रू देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने जोरदार तालियां बजा कर हर्ष व्यक्त किया। समाज के युवा वर्ग द्वारा कोण़्डागाव नगर में शांति रैली निकाली गई। रैली में साहेब बंदगी साहेब जय पनका जय पनका, जब तक सुरज चाँद रहेगा पनका समाज का नाम रहेगा नारे लगते रहे। समाज के अध्यक्ष गोकुल दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष पुरन पड़वार, कपील दास मानिकपुरी ,वकील मानिकपुरी, राजेश दास, तिलक मानिकपुरी, युवा संगठन प्रभारी शंकर बघेल ,समलुदास मानिकपुरी और दूसरे जिले समाज अध्यक्षों के साथ साथ समाज के अधिकारी कर्मचारी , गा्रमीण महिला पुरुष युवक युवती उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!