पटनादेश

पुलिस जिप्सी पर ट्रक पलटा ,3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, विस्फोट के साथ लगी आग, ASI और ड्राइवर गंभीर हालत में

पटना न्यूज़ धमाका /// मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 पुलिसकर्मियों जिंदा जल गए। 2 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि गर्दनीबाग पुलिस की गश्ती गाड़ी (जिप्सी) अनीसाबाद मोड़ से बेउर मोड़ के पास आ रही थी। अचानक गिट्‌टी लोड कर तेज स्पीड में हाईवा (ट्रक) आया और जिप्सी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही हाईवा अनियंत्रित होकर जिप्सी पर पलट गया। पलटते ही पुलिस वाहन में आग लग गई और तेज विस्फोट हुआ, जिसमें जिप्सी में बैठे 5 पुलिसकर्मी झुलस गए। जब तक लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंचती तब तक 3 जवानों की मौत हो गई। दो जवानों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मरने वाले तीनों होमगार्ड के जवान थे। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान प्रभु साह, पुखराज कुमार (दोनों होमगार्ड के जवान) और राजेश कुमार (ड्राइवर, जिला पुलिस बल) के रूप में हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एक ASI सियाचरण पासवान और होमगार्ड श्रीकांत सिंह है। स्थानीय लोगों ने बताया, ‘प्रतीत होता है कि हाईवा काफी तेज रफ्तार में था। घने कोहरे के कारण सामने खड़ी पुलिस की जिप्सी नहीं दिखी और अनियंत्रित होकर उस पर पलट गया।’

विस्फोट इतना तेज था कि करीब 500 मीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। प्रतीत होता है कि पुलिस जिप्सी के फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। पुलिस की जिप्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद गर्दनीबाग और बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

प्रशिक्षु DSP प्रांजल त्रिपाठी ने बताया, ‘हाईवा पर गिट्टी लोड था। आशंका है कि हादसा कोहरा के कारण हुआ। हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!