छतीसगढ़छत्तीसगढजगदलपुर

बीजापुर में जवानों ने एक नक्‍सली को कीया ढेर, कोंडागांव में नक्सलियों के कैंप में धावा बोल जवानों ने किया विस्‍फोटक के साथ सामग्रियों का जखीरा जब्‍त

 जगदलपुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में सुरक्षा बल का नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस अभियान के तहत सुरक्षा बल को 24 घंटे में बीजापुर और कोंडागांव में दो बड़ी कामयाबी मिली है।

केशकाल अनुविभाग अंतर्गत मारी क्षेत्र के कुदाडवाही जंगल में पुलिस ने नक्सलियों के कैंप में धावा बोलकर उनके द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले सामग्री का जखीरा बरामद किया है। 19 जुलाई को केशकाल पुलिस थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी।

बड़ी मात्रा में उपचार सामग्री दवाई पट्टी थी तो अपने उपयोग में लाया जाने वाला नया ड्रेस, लूंगी, जूता, चप्पल, बेल्ट, रेडियो, प्लास्टिक पानी ड्रम व अन्य सामान थे। पुलिस बल को हताहत करने बारूदी सुरंग बिछाकर बम विस्फोट करने वायर एवं बड़ी तादाद में लोहे की बड़ी-बड़ी खतरनाक खीलें भी मिली जिन्हें लगाकर पुलिस जवानों को हताहत कर उन्हें घायल कर मारा जा सके। साथ ही नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया।

सुरक्षा बल ने मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया

छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की सीमा पर बीजापुर जिला के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के सीमलटोडी जंगल में हुए मुठभेड़ में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स व बीजापुर डीआरजी बल ने एक नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से एक नक्सली का शव, एक कार्बाइन, ग्रेनेड, नक्सली वर्दी, पिटठू व साहित्य मिला है। पुलिस के अनुसार नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को मुडगू क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!