आगराउत्तरप्रदेशदेश

आगरा : पुलिस कस्टडी में हुई थी सफाईकर्मी की मौत , प्रियंका गाँधी ने मृतक सफाईकर्मी की पत्नी के आंसू पोंछे, गले लगाकर रोईं

आगरा न्यूज़ धमाका /// प्रियंका ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और कानूनी लड़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया है। साथ ही, परिवार की दो बेटियों की शादी का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया। प्रियंका लखनऊ से आगरा बुधवार रात 10.45 बजे पहुंचीं थीं। वो 10.50 बजे अरुण के घर पहुंचीं।प्रियंका गांधी ने बुधवार रात 11 बजे आगरा में मृतक सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के घर जाकर उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की। अरुण की आगरा पुलिस की कस्टडी में मौत हुई थी। प्रियंका उनके घर में करीब 50 मिनट तक रहीं। अरुण की पत्नी सोनम और मां कमला ने रोते हुए उन्हें पुलिस की बर्बरता की कहानी बताई तो प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सोनम का हाथ पकड़कर, गले लगाकर ढाढ़स बंधाया।

अरुण के परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि परिवार के लोगों ने मुझे जो बातें बताई हैं, उसे सुनकर यकीन नहीं हो रहा कि इस सदी में ऐसी चीजें किसी के साथ हो सकती हैं। वाल्मीकि समाज के 17-18 लोगों को अलग-अलग जगह से उठाकर थाने लाया गया। जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। सोनम ने बताया कि उनके सामने उनके पति के हाथ पैर बांधकर पीटा गया और करंट लगाया गया। इसके अलावा सोनम को भी महिला के साथ पुरुष पुलिसवालों ने पीटा। उन्होंने जो बातें बताई, उसे सोच भी नहीं सकतीं।उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UP में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है। यहां दलित, किसान और गरीबों के लिए कोई खड़ा नहीं है। इशारों में उन्होंने लखीमपुर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा, यहां पर न्याय केवल मंत्रियों के लिए है, जिनके बेटे अपराध कर रहे हैं। यहां गरीबों पर इतना अत्याचार हो रहा है। सरकार चुप क्यों हैं?

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!