छतीसगढ़सूरजपुर

अवैध रेत उत्खनन का धंधा चरम पर, प्रशासन की सख्ती के बावजूद रेत माफियाओं का बेखौफ खेल जारी, तहसीलदार ने कही ये बात

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन का काम रुकने का नाम नही ले रहा है। यहां की कई नदियों में बड़े स्तर पर इसका खेल चल रहा है। जिसमें प्रमुख रुप से राजापुर, कुरवा प्रतापपुर की नदियां शामिल हैं। यहां की नदियों में दर्जनों गाड़ियां हमेशा लगी रहती है और अवैध रेत उत्खनन किया जाता है। 

रेत माफियाओं के द्वारा नियमों को ताक में रखकर प्रतिदिन रेत उत्खनन किया जा रहा है। लगातार रेत उत्खनन से नदियों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। यहां प्रतिदिन रेत उत्खनन कर दर्जनों ट्रेक्टर, टीपर गाडियों से रेत ले जा कर बेचा जाता है। लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। बड़ी संख्या में यहां से अवैध रेत निकाली जाती है और बेच दी जाती है। 

व्यवसाइयों पर करेंगे कार्रवाई 

इस मामले को लेकर तहसीलदार समीर शर्मा ने कहा कि, मामला संज्ञान में आया है, अगर आवास निर्माण के लिए कोई पर्सनल रेत ले जाता होगा तो उसे छोड़ कर व्यवसाई जो रेत का कारोबार करते होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!