
दिल्ली न्यूज़ धमाका // देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रान वेरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में यदि आप क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पार्टी आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं तो इससे पहले यह जरूर जान लें कि कई राज्य सरकारों ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आपको बेसिक गाइडलाइंस जैसे मास्क पहनना, दो गज की दूरी आदि का पालन तो करना ही है। इसके अलावा भी कुछ नियमों का पालन करना होगा। आइए जानते हैं किन राज्यों ने ओमिक्रान वेरिएंट से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की है –
कर्नाटक में जश्न मनाने की अनुमति नहीं – कर्नाटक सरकार ने कहा कि नए साल के समारोह में किसी भी तरह की पार्टी के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी तरह की सभा के आयोजन के लिए अधिकारियों से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री बेसवराज बोम्मई ने भी कहा है कि क्रिसमस और नए साल को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए है, जिसमें कहा गहया है कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में किसी भी पार्टी या सामूहिक समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार ने शहर में सामूहिक समारोहों को प्रतिबंधित करने का भी फैसला किया है। क्लबों और रेस्तरां में क्षमता का केवल 50 प्रतिशत ही रखने की अनुमति होगी।
मुंबई नगर निगम ने भी दिखाई सख्तीइ -धर महाराष्ट्र में भी ओमिक्रान वेरिएंट का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बी.एम.सी) ने नागरिकों से आगामी क्रिसमस त्योहार और नए साल के दौरान सभाओं और पार्टियों से बचने का आग्रह किया। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कमिश्नर चहल ने नागरिकों से शादियों और अन्य समारोहों में उपस्थिति के संबंध में नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रान वेरिएंट के 54 मामले सामने आए हैं। इनमें से 22 सिर्फ मुंबई में ही है।
दिल्ली में भी सेलिब्रेशन पर सख्तीइस- बीच दिल्ली में भी ओमिक्रान वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण के कारण दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दूसरी ओर सिर्फ 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ बार और रेस्तरां खोलने की अनुमति दी है। हालांकि डीडीएमए ने कहा कि दिल्ली में प्रतिबंधित गतिविधियां 31 दिसंबर और 1 जनवरी की मध्य रात्रि (12.00 बजे) तक जारी रहेगी।