जांजगीरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत:बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की हालत गंभीर;तीन से 4 बार पलटी गाड़ी

जांजगीर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

हादसे के बाद ऐसा लटका था एक युवक का शव।

हादसे के बाद ऐसा लटका था एक युवक का शव।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।

कुछ शव जमीन पर ऐसे पड़े मिले।

कुछ शव जमीन पर ऐसे पड़े मिले।

3 से 4 बार पलटी गाड़ी

आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चले गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।

आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।

आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों का नाम सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है। जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चला सका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!