देश

इस मुस्लिम देश में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, जुमे के रोज पहली बार खुले स्कूल और दफ्तर

दुबई न्यूज़ धमाका //  मध्य-पूर्व के देशों में इन दिनों बदलाव की बयार बह रही है. धार्मिक कट्टरता को दरकिनार करते हुए इजराइल के साथ संबंध स्थापित किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं को बिना किसी मर्द के घूमने-फिरने की आजादी दी जा रही है. इस कड़ी में शुक्रवार को एक और नई बात शामिल हो गई, जब यूनाइटेड अरब अमीरात में पहली बार दफ्तर और स्कूल खुले रहे.

यूनाइटेड अरब अमीरात की सरकार ने आधिकारिक तौर पर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है. अब भविष्य में शुक्रवार को भी सामान्य दिनों की तरह काम होगा. इस्लाम धर्म में शुक्रवार को पवित्र जुमे की नमाज के कारण अब तक देश में छुट्टी रखी जाती थी. लेकिन इससे दुनिया के अन्य देशों के साथ कारोबारी और अन्य संबंधों पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने इस व्यवस्था को बदल दिया है.

ऐसा पहली बार हुआ कि यूएई में शुक्रवार को दफ्तर खुले रहे तो कर्मचारी कामकाज के बीच मस्जिदों में पहुंचे. नमाज अता करने के बाद कर्मचारियों ने दोबारा दफ्तर जाकर काम पूरा किया. बदलाव की यह पहली बयार नहीं है, इसके पहले साल 2006 तक गुरुवार और शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश माना जाता था. इसके बाद नियमों में परिवर्तन किया गया था.

लगातार चौंका रही है यूएई सरकार

बता दें कि यूएई सरकार ने साप्ताहिक अवकाश बदलने का चौंकाने वाला निर्णय बीते दिसंबर महीने में किया था. इस निर्णय के पीछे यूएई के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद का हाथ माना जा रहा है, जिनकी सत्ता पर पकड़ के बाद से अनेकोनेक बदलाव यूएई ने देखे हैं. बता दें कि गल्फ देशों में यूएई को आधुनिक बदलाव करने के लिए जाना जाता है. राजधानी दुबई को पश्चिम एशिया क्षेत्र के व्यावसायिक सेंटर के रूप में पहचाना जाता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!