बिलासपुरछत्तीसगढ

हिस्ट्रशीटर व कांग्रेस नेता ने जमीन विवाद को लेकर अपने सगे छोटे भाई पर जानलेवा किया हमला,आरक्षक ने भागकर अपने जान बचाई

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-जमीन विवाद को लेकर हिस्ट्रशीटर व कांग्रेस नेता ने जमीन विवाद को लेकर अपने सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने वाले पुलिसकर्मी की भी जमकर पिटाई कर दी। वहां से पुलिसकर्मी आरक्षक ने भागकर अपने जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में सामान्य मारपीट के तहत कार्रवाई की।

यही नहीं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की रिपोर्ट में घायल युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की है। अभी तक आरोपित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में लूटपाट, हत्या के प्रयास, बलवा समेत 29 मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपित के अपराध को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस के हाथ कांपने लगते हैं।

पुलिस लाइन निवासी विजय शर्मा बिलासपुर पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। बीते मंगलवार को उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार को संजू त्रिपाठी ने फोन कर बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर उसके और छोटे भाई कपिल त्रिपाठी के बीच विवाद चल रहा है।

अभी साथ में पिता भी हैं। इसलिए कपिल त्रिपाठी को घर लेकर आ जाओ, बैठकर समझौता कर लेंगे। इस पर आरक्षक विजय शर्मा कपिल को लेकर संजू के कुदुदड चांदनी चौक स्थित घर पहुंचे।कपिल और संजू के बीच जमीन बंटवारा को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान संजू त्रिपाठी गुस्से में आकर कपिल के साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने दोस्त मंगल केशरवानी, रितेश तिवारी व अन्य लोगों को बुला लिया। संजू लाठी से कपिल के साथ मारपीट करने लगा और लोहे के फरसा से कपिल के सिर पर वार कर दिया। आरक्षक विजय ने बीच-बचाव किया।

तब संजू त्रिपाठी ने उसके साथ भी झूमाझटकी व मारपीट की। आरक्षक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। घायल कपिल त्रिपाठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित संजू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मारपीट के तहत कार्रवाई की गई

एएसपी उमेश कश्यप का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ है। एक आरक्षक के साथ धक्कामुक्की की गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!