भिलाईछत्तीसगढ

यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर हिन्द मजदूर सभा ने आज इसके लिए शुरू कर दिया प्रचार अभियान

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर हिन्द मजदूर सभा ने आज इसके लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया।

यूनियन ने मान्यता में नंबर वन बनने के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। बैठक लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेंदारी सौंपी गई।

भिलाई श्रमिक सभा के अध्यक्ष एवं हिन्द मजदूर सभा के प्रभारी कार्यवाहक अध्यक्ष एचएस मिश्रा ने आज दोपहर 12.30 बजे यूनियन कार्यालय सेक्टर -2 में यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक लेकर बीएसपी में आगामी जून माह में होने वाले यूनियन की मान्यता के लिए लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण , स्व. राममनोहर लोहिया एवं ट्रेड यूनियन नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. जार्ज फर्नाडिज के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर संयंत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करने का आह्वान सभी पदाधिकारियों से किया।

मिश्रा ने कहा कि आज तक जो भी ऊंच नीच बाते हुई और पिछले मान्यता के चुनाव में जो खामियां रह गई थी , उन्हें दूर करते हुए पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर एचएमएस को एक नंबर पर लाने पूरी तकत से जुट जाना है। संयंत्र के अंदर व बाहर सभी साथी अपना मोर्चा संभाल लेने और जो भी रणनीति हो उस पर हम सब चर्चा कर प्रचार कार्य संभाले।

एचएस मिश्रा ने सभी को शुभकामनाएं देकर व तिलक लगातार प्रचार कार्य के लिए रवाना किया।

बैठक में प्रेम सिंह चंदेल, जी. जोगिन्दर राव, डीके सिंह, राजेश शर्मा, एचएन भारती, ए. चिन्नौय्या, अभिषेक मिश्रा, विजय शंकर त्रिपाठी, अमित कुमार, जैनेन्द्र कुमार गहने, विशाल कुमार, धर्मेन्द्र बंजारे, टीकाराम साहू, इकबाल सिंह, वेंटकराव, अशोक पंडा , अब्दुल फरीद, नरेन्द्र सिंह, जेडी दिवान, शरद मिश्रा, शंकर साव, सोनी सिंग, त्रिलोक मिश्रा आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कर्मचारियों के हितार्थ किए कार्यो की जानकारी दी

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी -एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ; से मुलाकात कर महामारी कोरोना काल के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों जैसे महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित निश्शुल्क कोचिंग क्लास विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से रुबरु कराने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!