झारखण्ड

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने 11 साल की बच्ची को रौंदा

झारखण्ड न्यूज़ धमाका /// रांची-बेड़ो-लोहरदगा हाइवे से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लेटे उरांव के घर में घुस गई. लेटे उरांव की 11 वर्षीय बेटी सूरजमुनी कुमारी की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. उधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक लोहरदगा-बेड़ो हाईवे को जाम रखा जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई. ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे.

कार का अगला टायर फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी. बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता और थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया,

लोग मुआवजे को लेकर अड़े थे. अधिकारियों ने तत्काल मुआवजा के तौर पर पांच हजार, एक पैकेट चावल परिवार के सदस्यों को दिया. साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम हटाया. घटना में नेतरहाट जा रहे कार सवार शान्तनु भट्टाचार्य, उसकी पत्नी काकली भट्टाचार्य और उसकी बेटी ईशानी भट्टाचार्य भी घायल हुए हैं. तीनों को पुलिस ने भीड़ से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. इन सबका सीएचसी भंडरा में इलाज चल रहा है. भंडरा थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में लग गयी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!