बिलासपुरछत्तीसगढ

तेज रफ्तार मेटाडोर ने दो बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर,जानिए आगे क्या हुआ

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हुई। इसके बाद मेटाडोर चालक रुकने के बजाय और तेजी से भागने लगा। उसने एक और बाइक को रौंद डाला। इसमें भी सवार एक युवक की मौत हो गई।

मस्तूरी से मल्हार जा रहे स्वराज माजदा मेटाडोर सीजी 10 सी 6264 ने ग्राम टिकारी के पास सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी। बाइक सवार बुरी तरह घायल होकर वहीं तड़पता रहा। लोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए उठा रहे थे इसी बीच उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मेटाडोर चालक रुका नहीं और वह तेजी से भागा।

मल्हार की ओर बकरकुदा गांव में उसने एक दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारी। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे दूसरे युवक को गंभीर चोट आई। दूसरी बार दुर्घटना होने के बाद मेटाडोर का चालक उतरकर भाग निकला। इसमें दो महिलाएं भी सवार थीं। दुर्घटना के बाद वे भी तेजी से पैदल निकल गईं।

राहगीरों की सूचना पर 112 की टीम और एंबुलेस पहुंची। घायल को सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर लाकर भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों मृतकों का शव मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरच्युरी में रखा गया। सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दोनों ही मृतकों के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो पाई है। दोनों बाइक नंबर सीजी 10-ईडी 7423 और सीजी-10 एवाई 1025 के आधार पर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!