छतीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पर बैठे मवेशियों के समूह को बेरहमी से कुचला ,18 की मौत, कई घायल

accident

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार हाइवा ने बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड दिया और आधा दर्जन के करीब मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर आरोपी हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।

दरअसल दरअसल यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां के निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के सड़क पर मवेशियों का झुंड बैठा हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बैठे मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड दिया और आधा दर्जन के करीब मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई जिसके बाद गौ सेवकों और स्थानीय लोगों की सहायता से मवेशियों को सड़क से हटाने का काम किया गया। 

आरोपी हाइवा चालक फरार 

दर्रीघाट से कोरबा के लिए निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 70 किलोमीटर तक की सड़क बनाई जा रही है। तड़के सुबह अज्ञात हाइवा चालक ने मवेशियों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मवेशियों को हाइवा से कुचलने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। घटना से अक्रोशित लोगों ने हाइवा चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!