रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, सुबह से बरस रहे बादल

रायपुर,न्यूज धमाका :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्सों में आज बारिश का दौर जारी रहेगा. 2 सिस्टम एक्टिव हैं, नॉर्थ ओड़िशा में कम दबाव का क्षेत्र और दूसरा मानसून द्रोणिका जो रायपुर के ऊपर से होकर गुजर रही हैं जिसके चलते रायपुर, दुर्ग संभाग में आज अच्छी बारिश होगी. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के भी संकेत हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाके की बात करे तो बस्तर संभाग में अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश के संकेत है. सरगुजा संभाग में आने वाले समय मे अच्छी बारिश हो सकती हैं, फिलहाल यहां अभी सबसे कम बारिश दर्ज की गई हैं. मानसून अपने सामान्य स्थिति में है, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश महासमुंद में 141 मिमी दर्ज हुई है और सबसे कम कोरिया और कोरबा में 0.5 मिली बारिश हुई हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!