छत्तीसगढमुंगेली

सरकारी स्कूल के हेड मास्टर ने 5 वीं कक्षा की छात्रा से की मारपीट, उचित कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दी चेतावनी

 मुंगेली न्यूज़ – छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सरकारी स्कूल में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने स्कूल के हेड मास्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले में युवा कांग्रेस ने मारपीट करने वाले हेडमास्टर पर कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

जानिए क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चमारी के प्रधान पाठक टुकराम खांडे ने 29 जून को 5वीं कक्षा की छात्रा गौरी साहू को डंडे से मारपीट  कर लहू लुहान कर दिया. टीचर ने पहले छात्रा को डराया, फिर डंडे से मारकर दाहिने आंख के पास चोट पहुंचाई. इस घटना में छात्रा के आंखों के नीचे गंभीर चोट आई है. जिसके छात्रा के परिजनों ने 1 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन कर प्रधान पाठक पर उचित कार्रवाई की मांग की. लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी शिक्षक टुकराम खांडे के ऊपर किसी भी प्रकार का विभागीय कार्यवाही नहीं हुई. 

वहीं अब मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रधान पाठक के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. युवा कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर प्रधान पाठक पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है और उचित कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षा विभाग के घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई: DEO

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सीके धृतलहरे का कहना है कि घटना की शिकायत छात्रा, परिजन एवं युवा कांग्रेस की तरफ से की गई है, जिस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई को जांच के निर्देश दिए गये हैं. जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!