रायपुरछत्तीसगढ

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत छत्तीसगढ़ आ रहे हैं , जहरमुक्त खेती और रसोई पर देंगे व्याख्यान

रायपुर न्यूज़ धमाका /// गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत इसी हफ्ते कुछ दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। राज्यपाल 27 नवंबर से 30 नवंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपने तय समय के अनुसार 27 नवंबर को शाम 5:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:45 बजे राज्यपाल भिलाई पहुंचेंगे। भिलाई में राज्यपाल रात्रि विश्राम करेंगे। अगली सुबह यानी 28 नवंबर को सुबह 9:00 बजे राज्यपाल कार से जेएस फार्म, धौराभाटा प्रस्थान करेंगे।

वे वहां कृषक वजीर सिंह चौहान और अनिल शर्मा द्वारा आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वे वहां जैविक खेती का अवलोकन करेंगे, साथ ही जहर मुक्त खेती, जहर मुक्त रसोई पर किसानों के लिए व्याख्यान देंगे।सुबह करीब 11:00 बजे कार से 1:00 बजे अन्नतया ग्रीन शिवनाथ नदी दुर्ग पहुंचेंगे। वहां पर राज्यपाल का 3 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

3 बजे वह कार द्वारा प्रस्थान कर भिलाई निवास पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां आराम करेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत 29 नवंबर को कार द्वारा इस्पात भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10 बजे तक राज्यपाल यहां पहुंच जाएंगे।

इसके बाद दोपहर 1:10 बजे भिलाई निवास पहुंचेंगे। यहां उनका लंच का कार्यक्रम है। लंच के बाद वे आराम करेंगे। दोपहर 2:30 बजे राज्यपाल भिलाई स्कूल की स्टूडेंट और टीचर के साथ मल्टीपरपज हॉल भिलाई में मुलाकात करेंगे, फिर वे 30 नवंबर को सुबह 10:30 बजे भिलाई निवास से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!