गरियाबंदक्राइम

गरियाबंद : 10वीं फेल युवती अफसर बन करती थी ठगी , बीमा पॉलिसी लैप्स होने की बात पर जमा कराती थी पैसे

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// बीमा पॉलिसी लैप्स होने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक शातिर युवती को गरियाबंद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती नैना राजपूत खुद को बीमा कंपनी का अफसर बताकर झांसा देती थी। प्रदेश में उसने कई लोगों से ठगी की है। वह खुद 10वीं फेल है।एडिशनल एसपी चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि केशोडार निवासी प्रदीप बरई के पास अगस्त 2020 में एक युवती का कॉल आया। उसने बताया कि वह बीमा कंपनी की अफसर बोल रही है। आपकी LIC की पॉलिसी लैप्स होने वाली है। पहले तो उन्होंने भरोसा नहीं किया।

फिर युवती ने अलग-अलग नंबरों से कई बार कॉल किया तो प्रदीप उसकी बातों में आ गए।प्रदीप ने उसके बताए खाते में ऑनलाइन दो बार में 98870 रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया। इसके बाद भी उनकी लैप्स हुई बीमा की रकम वापस नहीं मिली। पहले तो युवती झांसा देकर टालती रही, फिर नंबर भी बंद कर दिया। परेशान होकर उन्होंने जून 2021 में सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल नंबर व खाता नंबर के आधार पर युवती तक पहुंच गई।पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, उसे जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!