- शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके दो दिन बाद ही यानी 4 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में आर्यन को बेल की खबर मन्नत में खुशी लेकर आई है। खुद गौरी खान ने आर्यन की रिहाई को लेकर व्रत रखा हुआ है।
मुंबई न्यूज़ धमाका /// 25 दिन बाद आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से गुरुवार को बेल मिल गई। आर्यन को बेल दिलवाने के लिए शाहरुख खान ने सतीश मानशिंदे को मोर्चे पर लगाया था। आखिरकार दो बार बेल खारिज होने के बाद तीसरी सुनवाई में आर्यन को बेल मिल गई।देश के सबसे महंगे वकीलों में सतीश मानशिंदे का नाम आता है। उन्हें बॉलीवुड का संकट मोचक भी कहा जाता है। मानशिंदे ने ही सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की पैरवी की थी।
मानशिंदे काले हिरण शिकार केस में सलमान खान और 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त की भी पैरवी कर चुके हैं। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सलमान ने ही शाहरुख को मानशिंदे की लीगल टीम को हायर करने का सुझाव दिया था।शाहरुख ने आर्यन की बेल के लिए देश के बड़े वकीलों और लॉ फर्म की टीम खड़ी कर दी। इसमें अटॉर्नी जनरल रह चुके मुकुल रोहतगी, सतीश मानशिंदे, अमित देसाई, रुबी सिंह आहूजा, संदीप कपूर, आनंदिनी फर्नांडिस और लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी शामिल है।