धमतरी न्यूज़ धमाका /// लग्जरी कार में गांजा की तस्करी करते हुए MP का एक युवक पकड़ा गया है। लग्जरी कार जांच में 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत 17 लाख रुपए बताई जा रही है।
ALSO READ : बाइक अनियंत्रण होने से सवार युवक 15 फ़ीट नीचे नहर में जा गिरा , बच गयी जान
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक युवक MP नंबर की सफेद कार में घूम रहा है। संभावना है कि ये युवक इसमें गांजा लेकर घूम रहा है। पुलिस की टीम ने इलाके में सर्चिंग बढ़ाते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ा लिया है। उसकी लग्जरी कर भी जब्त कर ली है। छानबीन में कार से 10 पैकेट गांजा जिसमें 87 किलो गांजा था। आरोपी का नाम ध्रुव सिंह जाटव मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।