बलरामपुरछत्तीसगढ

चार महीने पहले काम की तलाश में घर से निकला युवक , पेड़ पर लटका मिला उसका कंकाल

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// कुसमी थाना इलाके में एक युवक का कंकाल पेड़ में लटका मिला है। मामले की जानकारी तब हुई जब गांव के कुछ लोग छिन्दपाठ जंगल में कटहल तोड़ने गये। तब उन्होंने वहां एक पेड़ पर नर कंकाल को लटका हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना गांव के कोटवार वर्मा कुमार को दिया।

बताया जा रहा है युवक चार महीने पहले काम की तलाश में घर से निकला था। युवक की पहचान उसके कपड़ो से बिरेश कुमार पैकरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक 4 महीने पहले झारखंड कमाने खाने काम करने जा रहा हूं, कहकर घर से निकला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!