रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बड़ा आरोप, कहा- पादरी और सरकार दोनों ही मिलकर धर्मांतरण करा रहे

रायपुर न्यूज़ धर्मांतरण के विरोध में बीजेपी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए अलग-अलग इलाके से कूच किया. इसमें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पुरानीबस्ती, राजेश मूणत डीडी नगर और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी तेलीबांधा से शामिल हुए. शहर के 16 मंडलों से हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है राजेश मूणत ने कहा कि यह लड़ाई अब चलेगी, जब तक छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बंद नहीं होगा. हम सब और भाजपा के कार्यकर्ता अभियान को जारी रखेंगे. सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण होता है, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ रही है. आपको अपने धर्म के प्रति आस्था और लगाओ होना चाहिए. प्रलोभन के आधार पर धर्मांतरण का हम विरोध करते हैं इस दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार से लगातार आग्रह करने के बाद भी उनके संरक्षण में धर्मांतरण हो रहा है. इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में पादरी और सरकार दोनों ही मिलकर धर्मांतरण कर रहे हैं. आज हमारे कार्यकर्ताओं का हुजूम यह विरोध करने निकला है छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती देता हूं कि उनके विधानसभा में चलें. उन्हें बताता हूं कि उनके विधानसभा में कितना धर्मांतरण हुआ है. खाली आश्वासन देने से कुछ नहीं होता है. अपने मोहल्ले में दिखा देता हूं कि धर्मांतरण कैसे और किसके संरक्षण में हो रहा है. धर्मांतरण करने वाले बाहर घूम रहे हैं. इनकी शिकायत करने वाले अंदर हो रहे हैं. यह कैसा लोकतंत्र है और धर्मांतरण कराने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है राजेश मूणत ने कहा कि यह लड़ाई अब चलेगी, जब तक छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बंद नहीं होगा. हम सब और भाजपा के कार्यकर्ता अभियान को जारी रखेंगे. सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण होता है, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ रही है. आपको अपने धर्म के प्रति आस्था और लगाओ होना चाहिए. प्रलोभन के आधार पर धर्मांतरण का हम विरोध करते हैं

अगला खबर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगा पीडीएस घोटाला का आरोप

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!