छत्तीसगढबेमेतरा

बेमेतरा जिला के खाद्य अधिकारी आदेश जारी की, वैक्सीन लगवाए हुओं को पहले मिलेगा राशन

बेमेतरा: न्यूज़ धमाका // प्रदेशभर में वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इसके पहले काफी प्रयास किए हैं। कई बार जनप्रतिनिधि वैक्सीन लगवाने पर उपहार देते भी नजर आए हैं। जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा टीका लगवा सकें। सरकार भी वैक्सीनेशन को लेकर अलग-अलग जागरूकता अभियान भी चला रही है। बेमेतरा के खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने भी अब एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जिन परिवारों के प्रत्येक सदस्य को कोरोना का टीका लग चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन वितरण किया जाए। यदि जिन परिवारों ने वैक्सीन नहीं लगवाया है, वो 4 दिसंबर को आयोजित महाअभियान में कोरोना का टीका जरूर लगवा दें। कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच अब प्रशासन ने वैक्सीनेशन कराने सख्ती बरतनी शुरू की है। दरअसल, अब भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। यही वजह है कि प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ रही है। इसलिए ही वैक्सीनेशन का महाअभियान भी 04 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इस दिन राशन वितरण काम भी बंद रहेगा। खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना का टीका लगवाएं, इसके लिए इस तरह का आदेश जारी किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!