छतीसगढ़रायपुर

मेकाहारा में लगी आग : तीसरी मंजिल से उठने लगे धुएं के गुबार, दमकल विभाग ने पाया काबू

Mekahara, Raipur

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा के तीसरी मंजिल में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। बताया जाता है कि, अस्पताल के न्यू ट्रामा विभाग में यह आग लगी थी। जिसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग को दी और आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल आग लगने का कारण निकलकर सामने नहीं आया है। 

पंडरी में फर्नीचर दुकान में लगी आग 

उल्लेखनीय है कि, पंडरी क्षेत्र की दो दुकानों में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। जैसे ही आग लगी फर्नीचर दुकान होने के कारण आग की तेज लपटें उठने लगीं। दोनों दुकानों में लगी भीषड़ आग के चलते लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग़ पर काबू पाया। आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

गरियाबंद में दीपक से लगी आग 

वहीं गरियाबंद में दिवाली पूजन के दीपक से एक दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, किराने की दुकान में रखा पेट्रोल का केन दिए की चपेट में आ गया, जिसके चलते भीषण आग लग गई। छुरा थाना के पंडरीपानी ग्राम में यह आगजनी हुई है। किराना व्यवसायी हरि साहू और उसका परिवार इस आग से बाल- बाल बच गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मोबाइल समेत लाखों का किराना सामान जलकर खाक हो गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!