छतीसगढ़सारंगगढ

राज्योत्सव की तैयारी के दौरान बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आया शिक्षक, मौके पर हुई मौत…

सारंगढ़ न्यूज धमाका –  राज्योत्सव के लिए खेलभाटा स्टेडियम में चल रही तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद समारोह स्थल में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, खेलभाटा स्टेडियम में राज्योत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही है. तमाम शासकीय विभागों की स्थल पर चल रही तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग का बैनर लगाते समय शिक्षक भगत राम पटेल करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना को देखते हुए तत्काल शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जाँच उपरांत मृत घोषित कर दिया. 52 वर्ष सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत था. इस घटना की जानकारी मिलते ही समारोह स्थल में हड़कंप मच गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!