छतीसगढ़जशपुर

जशपुर में गोलीबारी : एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, गोली लगने से एक महिला की मौत, दूसरा घायल 

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कोशिश में विफल रहने पर गोली चला दी। 

इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं  फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है। 

महिला ने दिखाई दिलेरी, कट्टाधारी बदमाशों को बाइक से खींचकर गिराया

घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने घर के सामने खड़ी महिला इस पूरे वारदात को देख रही थी। उस महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कट्टे से भी बिना डरे दोनो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद हड़बड़ी में दोनो बदमाश मोटरसाइकिल छोउ़कर ही जंगल की ओर दौड़कर भाग निकले

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!