Uncategorized

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग: केजरीवाल सरकार ने आग की जांच पर करेगी, तीन सदस्यीय कमेटी की गठन

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // केजरीवाल सरकार ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी को दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. यहां पहले भी कई बार आग लग चुकी है, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी कभी एक्शन में नहीं दिखी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन पर्यावरण विभाग ने किया है. यह कमेटी आग लगने के सभी पहलुओं की जांच करेगी.

गोपाल राय ने बताया कि इस कमेटी के प्रमुख वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता डीके सिंह हैं. इसके अलावा कमेटी की सदस्य वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ चेतना और पर्यावरण अभियंता राजीव शर्मा हैं. तीन सदस्यीय टीम पर्यावरण विभाग को 15 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट देगी.
उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग को सभी जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं. भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग के कारण हर तरफ धुआं-धुआं हो गया. धुएं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. पहले भी कई बार यहां आग लग चुकी है, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी कभी एक्शन में नहीं दिखी.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कूड़ा जलने से बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है. इतना ज्यादा धुआं गंभीर रूप से बीमार कर देने के लिए काफी होता है, इसलिए केजरीवाल सरकार ने 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर 11 दिसंबर को आग लगी थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!