छतीसगढ़जगदलपुर

हितग्राहियों से पीएम आवास के नाम पर 3 लाख से अधिक का लगाया चूना, FIR दर्ज

जगलदपुर न्यूज़ धमाका – बस्तर में पीएम आवास को लेकर हितग्राहियों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर शहर के गुरुघासीदास वार्ड के लोगों ने पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में एएसपी को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पीएम आवास योजना के तहत घर दिलवाने के नाम पर बकावंड ब्लॉक के ग्राम सरगीपाल की संजीता नाग ने 27 लोगों से कुल 3.96 लाख रुपए की ठगी की है. एएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परपा थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए.

बता दें कि बस्तर में पीएम आवास को लेकर ठगी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी जगदलपुर से मामला आया था, जिसमें 40 लाख से अधिक का ठगी किया गया था. फिलहाल इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!