छतीसगढ़जांजगीर

फर्जी कलेक्टर गिरफ्तार : सरपंच से की थी लाखों रुपए की मांग, पुलिस ने बिलासपुर से दबोचा 

Accused Dinesh Ajjagalle

जांजगीर- चांपा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए कलेक्टर बनकर सरपंच से पैसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव के विकास के लिए राशि जारी करने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जी कलेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

दरअसल यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। जहां के ग्राम पंचायत चारपारा के सरपंच को कुछ दिन पहले एक फोन कॉल आया था। कॉल करने वाले युवक ने  खुद को जांजगीर चांपा जिले का कलेक्टर बताते हुए सीसी रोड स्वीकृत कराने के लिए कमीशन की मांग की। इसके लिए सरपंच से 10 लाख के काम में 1 लाख रुपए का कमीशन मांगा गया। 

साइबर सेल की मदद से धरा गया आरोपी 

सरपंच ने मामले की शिकायत थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद बलौदा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी युवक को बिलासपुर से धर दबोचा। आरोपी युवक दिनेश अजगल्ले सारंगढ़ जिले के छोटे खैरा गांव का रहने वाला है जो बिलासपुर में रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!