कोटा न्यूज़छत्तीसगढ

आबकारी और पुलिस ने मिलकर 71 लीटर कच्ची शराब की जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोटा न्यूज़ धमाका /// अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर पुलिस व आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है. भारी मात्रा में आरोपियों से शराब व लहान जब्त किया गया है. नदी किनारे चल रहे सभी अवैध भट्ठियों को नष्ट भी किया गया है. 4 आरोपियों से 71 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्ती की कार्रवाई की गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन पर कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध महुआ शराब बनाने बिक्री करने की प्राप्त सूचनाओं पर करवाई करने हेतु आज दिनांक 29/01/2022 थाना कोटा पुलिस व बिलासपुर जिले के आबकारी स्टाफ के संयुक्त टीम के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री आशीष अरोड़ा के नेतृत्व में आज दिनांक 29/1/ 22 को प्रातः ग्राम चांदापारा एवं लमकेना में कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने की सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्रवाई की गई

जिसमें ग्राम चांदापारा से आरोपी जागेश्वर धनवार चंदन सिंह, धनवार इतवार सिंह धनवार एवं ग्राम लमकेना से सुखराम सवरा को कच्ची महुआ शराब बिक्री करने एवं अवैध रूप से रखे पाया गया आरोपियों के कब्जे से कुल 71 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया एवं मौके पर भारी मात्रा में शराब निर्माण करने की सामग्री महूआ पास, बर्तन, भट्टी व अन्य सामान को गवाहों के समक्ष नष्ट किया गया आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध कायम कर गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी-1. जागेश्वर धनवार पिता बिसाहू राम उम्र 28 साल चांदापारा थाना कोटा से जप्ती 30 लीटर कच्ची महुआ शराब

2. चंदर सिंह पिता इतवारी सिंह धनुहार उम्र 24 साल साकिन चान्दापारा से जप्ती 20 लीटर कच्ची महुआ शराब

3. इतवार सिंह पिता विसाहू सिंह धनवार उम्र 60 साल साकिन चांदापारा से जप्ती 03 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 60/-₹ बिक्री रकम

4. सुखराम सांवरा पिता बरातू राम उम्र 50 साल साकिन लमकेना थाना कोटा से जप्ती 18 लीटर कच्ची महुआ शराब

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!