जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी पर की अंधाधुंध फायरिंग, हेड कांस्टेबल शहीद

जम्मू-कश्मीर न्यूज़ धमाका /// अनंतनाग जिले में शनिवार को कुछ आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। अस्पताल ले जाते वक्त ही दम तोड़ दिया। फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए थे।

पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद के तौर पर हुई है। हेड कांस्टेबल को आतंकवादियों की गोलियों से घायल होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं हमले की जांच के आदेश जारी कर दिए।

आईजी कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा कि हसनपोरा में आतंकियों ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले में पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

इससे पहले बीती 22 जनवरी को शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। जिले के किलबल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!