रायपुरछत्तीसगढ

कोरबा जिले में पूर्व छात्र नेता ने की ख़ुदकुशी,फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा,न्यूज धमाका:- रामपुर चौकी क्षेत्र के सीएसईबी कालोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू है। उसने किन कारणों से मौत को गले लगाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइडल नोट बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। किसी समय छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने पूर्व छात्र नेता अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

लेखू ने किन कारणों से खुद को मौत के हवाले कर लिया इसका राज अब भी बरकारार है। रामपुर चैकी अंतर्गत सीएसईबी कालोनी में शनिवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई उनके परिचित और मित्रों का तांता लग गया। कपड़े से उसने खुद को पंखे से लटका लिया, जिससे उसकी सांसें उखड़ गईं। लेखू की मौत ने कई सवालों को अपने पीछे छोड़ दिया है।

संपन्न घराने से ताल्लुक रखने वाले लेखू की आत्महत्या करने की मूल वजह क्या है? इस बात का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। लेखू ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है… लेकिन पुलिस उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है.. जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादा लंबा नहीं चला राजनैतिक सफर

अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू का राजनीतिक कैरियर कुछ सालों तक ही चला। छात्र राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाने के बाद वह आग बढ़ना चाहता था लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उसने यह रास्ता छोड़कर एक निजी कंपनी में काम करना लगा। पिता सीएसईबी में ग्रेड वन के कर्मचारी है,जो इस वक्त रायपुर में पदस्थ है। लेखू अपने बड़े भाई के साथ रहता था जो घटना के दिन वह बाहर था। बहरहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में कोई चैंकाने वाला खुलासा हो सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!