छत्तीसगढराजनांदगांव

बुजुर्ग ने कुदाली मारकर ली बहू की जान

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में रविवार को जरा से विवाद के चलते बुजुर्ग ने अपनी बहू की कुदाली से हमला कर हत्या कर दी। ससुर और बहू का पिछले कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बहू गोबर से घर की लिपाई कर रही थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में वृद्ध ने कुदाली से वार कर दिया।

आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोलिहालमती निवासी मनभा सिन्हा (35) पत्नी देवेंद्र सिन्हा घर में गोबर से लिपाई कर रही थी। इसी दौरान उसके ससुर जनक राम सिन्हा (70) पहुंच गए और उनका पैर लिपाई वाली जगह पर पड़ गया।

इसके चलते बहू ने हंगामा शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि ससुर जनक राम सिन्हा भड़क गया। आरोप है कि उसने वहां रखी कुदाली उठाई और उससे मनभा पर वार कर दिया। सिर पर वार से मनभा ने मौके पर दम तोड़ दिया।

परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते बहू मनभा अपनी 6 साल की बेटी को लेकर घर में ही अलग रहती थी। जबकि उसका पति देवेंद्र अपने माता-पिता और 11 साल के बेटे के साथ रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!