जगदलपुरछत्तीसगढ

सड़क किनारे मिली युवक की लाश

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के परपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है। लाश युवक के घर से करीब 100 मीटर दूरी पर ही पड़ी थी। बताया जा रहा है कि युवक के गले में चोट का निशान भी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। युवक राज मिस्त्री का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के काडीपारा के कखनार का रहने वाला सुखलाल (37 वर्ष) गांव के ही एक अन्य युवक के साथ शनिवार की रात 10 बजे घर से कहीं गया हुआ था। वहीं रात में युवक घर नहीं लौटा। मृतक के चाचा बोटीराम और मायाराम ने बताया कि रविवार की सुबह गांव के कुछ युवकों ने सुखलाल का शव घर से ही कुछ दूरी पर देखा था। जिसकी सूचना परिजनों और परपा पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भिजवाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के साथ गांव का एक अन्य व्यक्ति था, उसकी भी तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!