गरियाबंदछत्तीसगढ

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ी, वृद्घजनों को गमछा, गांव के युवाओं को क्रिकेट,वालीबॉल खेल कीट तथा किसानों को बांटे कृषि औजार

मैनपुर,न्यूज़ धमाका :- पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर के निर्देश पर थाना इंदागांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनीझोला एवं उदंती में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ी, वृद्घजनों को गमछा, गांव के युवाओं को क्रिकेट, वालीबॉल खेल कीट तथा किसानों को फावड़ा, कुदाली ,घामेला वितरण किए साथ ही उपस्थित छोटे-छोटे बधाों को टीशर्ट, कापी, पेंसिल एवं चॉकलेट वितरण किए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता ग्राम बम्हनीझोला, उदंती के जनता से रूबरू होते हुए गांव के समस्याओं के बारे में जानकारी लिए। साथ ही युवाओं को पढ़ाई में विशेष रूचि लेकर प्रतियोगी परीक्षा एवं खेल में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच मैत्री संबंध स्थापित करना है। साथ ही कोई भी समस्या होने पर बेझिझक ग्रामीण पुलिस को अपनी समस्याओं से अवगत करायें। पुलिस हर पल जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

यह कार्यक्रम ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने एवं विकास में भागीदार बनाने के लिए एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि गांव में अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दे। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। आप ग्रामीणों के सहयोग से ही गांव को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।

गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने एवं उनकी सूचना थानों में देने गांव के लोगों को शासन की योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी देते हुए सायबर फ्रॉड से संबंधित विशेष जानकारी तथा सायबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के द्वारा महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों एवं घरेलू हिंसा के संबंधित में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय युवाओं के मोबाइल पर अभिव्यक्ति एप्प इंस्टालेशन करवाया गया।

महिलाओं एवं बधाों को हुमन ट्रैफिकिंग के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी इंदागांव उप निरीक्षक सतऊ राम नेताम, रामाधार मरकाम, सरपंच बेलमती मांझी, सरपंच प्रतिनिधि टीकम राम मांझी थाना स्टॉफ एवं ग्राम बम्हनीझोला, उदंती के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!