गरियाबंदछत्तीसगढ

ग्राम लोहरसी में दोपहर को अचानक लगी आग,घर का पूरा छप्पर जलकर हुआ राख

फिंगेश्वर,न्यूज़ धमाका :- फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम लोहरसी में मंगलवार को ग्रामीण के घर दोपहर को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर दो घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान परिवार घर के अंदर आराम कर रहा था। जल्द पता चल जाने के कारण परिवार की जान बच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में ग्रामीणों के घर लगने शिकायतें लगातार आ रही है। दोपहर दो बजे शिवकुमार सेन के घर में आग लगने की बात सामने आई है। घर के मुखिया शिवकुमार सेन ने बताया कि वे घर में दोपहर को आराम कर रहे थे। घर में पत्नी और बेटी कमरे में आराम कर रहे थे।

तभी घर बाहर से लोगों की आवाज आई कि आग-आग। इस पर पत्नी को आवाज दी तो पता चला कि आग मेरे घर में लगी है। आग कैसे लगी समझ में नहीं आया। लोगों ने अपने अपने घरों से पानी लाकर मेरे घर में लगी आग पर पानी डालकर लगभग दो घंटे के अंदर आग को काबू में कर लिया।

उन्होंने बताया कि आग से घर का पूरा छप्पर जलकर राख हो गया है। गनीमत समय रहते आग को काबू में किया गया अन्यथा घर में आराम कर रही बधाी पर बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग कहीं से अभी उसका पता नहीं चला है। छप्पर में लगी लकड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने बताया हम लोग अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे। तभी एक बधों ने जोर से आवाज लगाई की आग लग गई है। बाहर निकलकर देखे तो शिवकुमार सेन के घर में आग लगी हुई थी। मौके रहते हम सभी ने जलती आग पर पानी डाल कर आग को काबू में किया।

आग बुझाने में विशेष योगदान शिवकुमार, अशोक निषाद, बुधारू सेन, गिरधर, खिलेश्वर, लिलेश, शेखर, शांति बाई, गायत्री बाई, राजिम बाई, पुन्नी बाई, दौलत, नारायण, दिलीप, धनंजय, राकेश, पुनिया बाई, हीराबाई सहित मोहल्लेवासियों का रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!