राजस्थानदेश

महिला ने अपनी 5 नाबालिग बच्चियों के साथ, कुएं में लगाई छलांग, सभी की मौत,

राजस्थान न्यूज़ धमाका //कोटा में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने 5 बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ रोजाना के झगड़ों से परेशान थी। मृतक महिला की पहचान चेचट थाना क्षेत्र के कालियाहेड़ी गांव की बादामदेवी, पत्नी शिवलाल बंजारा के रूप में हुई है। महिला ने जिन पांच बेटियों के साथ खुदकुशी की, वो सभी नाबालिग बच्चियां थीं और उनकी उम्र 1 साल से 14 साल के बीच थी। घटना के वक्त उसका पति किसी रिश्तेदार की शोक सभा में शामिल होने गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार सुबह छह शवों को देखा और पुलिस को सूचित किया।उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शवों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक महिला का पति दोपहर में बाहर गया था और शाम को भी घर नहीं लौटा था। इसी बीच रात में उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लिया।

कुआं महिला के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। बताया जाता है कि जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी, उस वक्त उसकी दो बेटियां सो रही थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। मामले की विस्तार से जांच चल रही है। इसके बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!