बिलासपुरछत्तीसगढ

मरवाही में हाथियों का दहशत , किसानों के फसल को किया बर्बाद

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में मरवाही वनमंडल पहुंचा 43 हाथियों का दल अब उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। मौहरीटोला, अमेरा टिकरा, धनपुरिहा टोला में कई किसानों के फसल रौंद दिए। इस घटना के बाद से ग्रामीण पूरी तरह घबराए हुए हैं। शनिवार की पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ी। सभी घरों के सामने मशाल भी जलाकर रखे गए थेसबसे ज्यादा चिंता जनहानि को लेकर हैं। करीब 10 दिन से यह दल इस क्षेत्र में है।

पहले के तीन दिन तो जंगल के अंदर ही मौजूदगी रही और किसी तरह उत्पात भी नहीं मचाया। इससे ग्रामीणों को लगा कि शांत दल है और जिस रास्ते से आए हैं लौट जाएंगे। हालांकि सतर्कता बरती जा रही थी। यहां पर अब आबादी इलाके में पहुंचने के साथ उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।शनिवार की रात हाथियों का दल मरवाही वन मंडल की सीमाओं से लगे मौहरीटोला ,अमेरा टिकरा, धनपुरिहा टोला में रात भर उत्पात मचाया। जिसे देखकर ग्रामीणा दहशत में आ गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!