छतीसगढ़सरगुजा

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, मौके पर चालक की दर्दनाक मौत

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-43 पर राधापुर बैरियर के पास रात करीब 12 बजे घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रही थी और दूसरी ट्रक सीतापुर की दिशा से। तेज रफ्तार में साइड लेते समय दोनों ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सीतापुर भेजा गया। पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या लापरवाही, नींद या तकनीकी खराबी इसके पीछे जिम्मेदार थी।


स्थानीय लोगों की मांग: ट्रैफिक व्यवस्था हो दुरुस्त

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राधापुर बैरियर के पास ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!