विदेश

रूस के स्पेस एजेंसी रॉसकोमोस के चीफ दिमित्रि रोगोजिन ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

विदेश न्यूज़ धमाका /// रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज अब आगे बढ़ चुका है। रूसी सैनिकों ने काला सागर इलाके में हमला किया है और इस हमले में 13 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। इसे वक्त में रूस के स्पेस एजेंसी रॉसकोमोस के चीफ दिमित्रि रोगोजिन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऐसे में इसे धमकी कहा जाए या फिर चेतावनी।

ALSO READ : आज कीव में 6 धमाके हुए- यूक्रेन ने किया रूस के 7 एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा

दिमित्रि रोगोजिन ने हाल में ट्वीट कर अमेरिकी फैसले के बाद लिखा कि अगर अमेरिका रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाता है तो इससे रूस की अंतरिक्ष एजेंसी का काम सीमित हो जाएगा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अनिंयत्रित डोरबिट से कौन बचाएगा।

उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि रूस के पास 500 टन के ढांचे को भारत और चीन पर छोड़ने का विकल्प भी है। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भी रूसी की वजह से असर होगा। उन्होंने कहा कि ये अमेरिका या यूरोप कहीं भी गिर सकता है।

वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का दौर भी जारी है। कई देशों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके विपरित रूस और यूक्रेन दुनिया के गेहूं निर्यात के एक चौथाई से अधिक के लिए खाते हैं।

रूस गेहूं का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसका अंतरराष्ट्रीय निर्यात में 18 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। ऐसे में यूक्रेन संकट में भारत अधिक गेहूं निर्यात कर सकता है। बशर्ते हम अधिक निर्यात करें। क्योंकि हमारा केंद्रीय पूल 242 मिलियन टन है। जो बफर और रणनीतिक आवश्यकताओं से दोगुना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!