रायपुरछत्तीसगढ

संविदा भर्ती में गड़बड़ी : स्टाफ नर्स की विज्ञापन में प्राथमिकता सिर्फ रायपुर जिले को, लेकिन नियुक्ति बाहरी लोगों की

रायपुर न्यूज़ धमाका /// स्टाफ नर्स की संविदा भर्ती में गड़बड़ी की बातें सामने आ रही हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने खनिज फंड के जरिए 20 स्टाफ नर्स की भर्ती की है। रायपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर दफ्तर के सूत्र और भर्ती में शामिल कुछ कैंडिडेट्स ने बताया कि बीते शनिवार कुछ कैंडिडेट्स के पास फोन कॉल किया गया और उन्हें जॉइनिंग दे दी गई है। जबकि सोमवार तक कार्यालय में मेरिट लिस्ट ही शामिल नहीं की गई थी। मीडिया के हाथ लगी सिलेक्शन लिस्ट में चुने हुए अभ्यर्थियों के नाम हैं, मगर उनके मार्क्स, कट ऑफ की कोई जानकारी इसमें नहीं दी गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों ने आशंका जताई है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। कुछ खास लोगों को चुना गया और मेरिट लिस्ट जारी किए बिना ही उनको अपॉइंटमेंट लेटर दे दिया गया। जबकि नियमों के मुताबिक पहले मेरिट लिस्ट सार्वजनिक की जाती है और बाद में जॉइनिंग दी जाती है। इस प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर चीफ मेडिकल अफसर डॉ. मीरा बघेल ने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी करते हुए संविदा पर 20 स्टाफ नर्स चुनी गई हैं। इसमें पूरी तरह से नियमों का पालन हुआ है।

मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद ही जॉइनिंग दी गई है। इतना ही नहीं भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन में कहा गया था कि प्राथमिकता सिर्फ रायपुर जिले के लोगों को मिलेगी। 300 के आस-पास उम्मीदवार होते हुए भी फाइनल लिस्ट में दूसरे जिलों के कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। अब दूसरे कैंडिडेट्स का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं दी जा रही कि चुने हुए लोगों को आखिर किस आधार पर या कितने नंबर मिलने की वजह सेलेक्ट किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!