छत्तीसगढ

जिला पंचायत सभापति एवं किसान नेता राजू शर्मा ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

  1. तिल्दा नेवरा औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है आवश्यकता को देखते हुये यहां पालीटेकनिक कालेज की स्थापना की जाये ।
  2. तिल्दा नेवरा क्षेत्र में जनता की जरूरत को देखते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 100 बिस्तरों का अस्पताल निर्माण कराया जाये
  3. इस अंचल में शिवनाथ खारून नदी के संगम सोमनाथ पर भगवान के स्वयंभू मंदिर है व इस क्षेत्र के धार्मिक व पर्यटन का केन्द्र है कृपया करके उपरोक्त स्थान को पर्यटक स्थल घोषित किया जाये ।
  4. सोमनाथ मार्ग पर स्थित सरोरा, सॉकरा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाये
  5. तिल्दा नेवरा प्राचीन मोहल्ला सासाहोली से दीनदयाल चौक तक डिवाईडर लगाकर चौड़ीकरण किया जाये
  6. तिल्दा नेवरा में कुछ गाँव उचाई में होने के कारण गंगरेल बांध के निकलने के उपरांत सिंचाई की सुविधा से वंचित है बेमता भूमिया एनीकट को बिलाडी सासाहोली खपरीकला व सिनोधा को सिंचाई के लिए पानी दिया जाये
  7. तिल्दा नेवरा व सुहेला क्षेत्र के हजारों किसान व मजदूरों के द्वारा विगत कई वर्षो से कुम्हारी जलाशय का विस्तार कर पानी देने की मांग की जा रही है शासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है लेकिन उपरोक्त योजना की कछुआ चाल से इस क्षेत्र के किसान व मजदूरो का धैर्य टूट रहा है किसान के पुत्र होने के नाते क्षेत्र की जनता चाहती कुम्हारी जलाशय में पानी देने का भागीरथ प्रयास किया जाये
  8. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 में ग्राम कोटा खपरी मोहगांव होते हुये सतभांवा मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जाये
  9. औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के कारण तिल्दा नेवरा शहर में आम आदमी को मार्ग में चलने में असुविधा हो रही है अतः शहर को चारों दिशासे से तुलसी से सासाहोली कोहका से सिनोधा बाईपास मार्ग की व्यवस्था की जाये ।
  10. राजधानी से तिल्दा नेवरा की दूरी मात्र 40 कि.मी. है यहां से आवगमन के लिए सीटी बस की सुविधा प्रदान की जाये ।
  11. तिल्दा नेवरा क्षेत्र में लगातार बढ़ते औद्योगिक विकास को देखते हुये यहा विद्युत कार्यालय का डिविजन आफिस की स्थापना की जाये

12 तिल्दा नेक्रा अत्याधिक औद्योगिक विकास के कारण महत्वपूर्ण स्थान है अतः इस क्षेत्र में विकास के लिए विशेष विकास प्राधिकरण गठन किया जाये ।

  1. तिल्दा विकास खण्ड के ग्राम छतौद जो कि जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 07 का गांव है यहां 1965 से राष्ट्रीय विद्यालय का संचालन निजी लोगों के द्वारा किया जा रहा है परंतु आवश्यकता को देखते हुये उपरोक्त विद्यालय का संचालन सही ढंग से नही हो पा रहा है उपरोक्त विद्यालय में कई गांव के छात्र विद्या अर्जन करते हैं अतः शासन से अनुरोध है कि उपरोक्त विद्यालय को शासन उसे अपने अधीन लेकर शासकीय किया जाये ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!