बालोदछत्तीसगढ

बालोद : जनपद सदस्य की पहल, बच्चों को एक जैसे टिफिन में मिलेगा गर्म भोजन

बालोद न्यूज़ धमाका /// जिले के डौंडी जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 04 के जनपद सदस्य संजय बैस की पूरे जिले में चर्चा हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने पैसों के अपने क्षेत्र में पढ़ने वाले आंगनबाड़ी के 155 बच्चों को एक जैसे टिफिन बॉक्स खरीदकर बांटे हैं.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ियो और स्कूलों को बंद कर दिया गया है, लेकिन आंगनबाड़ी के 6 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों को गर्म भोजन उनके घर में ले जाकर बांटना है. घर-घर भोजन ले जाना सम्भव नहीं था. जनपद सदस्य संजय बैस को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर टिफिन बॉक्स वितरित किया. अब 155 बच्चों को एक जैसे टिफिन बॉक्स में आसानी से खाना भेजा जा सकता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!